एबीवीपी ने डूसू कार्यालय में हताशा में की तोड़फोड़: एनएसयूआई

नयी दिल्ली, 27 मई (वार्ता) कांग्रेस से सम्बद्ध छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(एनएसयूआई) ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने हताशा और निराशा में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) कार्यालय में तोड़फोड़ की है।

एनएसयूआई ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि डूसू कार्यालय पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद-एबीवीपी के लोगों ने हमला कर तोड़फोड़ की है। एनएसयूआई दिल्ली के प्रभारी हनी बग्गा तथा अन्य ने कहा कि एनएसयूआई के डूसू अध्यक्ष रौनक खत्री और संयुक्त सचिव लोकेश चौधरी द्वारा कॉलेज के बुनियादी ढांचे, दलित, आदिवासी तथा पिछड़े वर्ग के छात्रों के मुद्दों को लगातार उठाने से इस मिल रही लोकप्रियता के कारण एबीवीपी में बौखलाहट और हताशा है जिसका परिणाम है कि उसने डूसू कार्यालय पर तोड़फोड़ की है।

उन्होंने एबीवीपी को आरएसएस की तानाशाही सोच से प्रभावित एक सरकार समर्थित छात्र संगठन बताया और कहा कि वह कभी न छात्र हितों की बात करता है और न ही विश्वविद्यालय के वास्तविक मुद्दों को उठाता है।

एनएसयूआई छात्र नेताओं ने कहा कि हाल ही में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली विश्वविद्यालय का दौरा किया और एससी एसटी तथा ओबीसी छात्रों के साथ संवाद किया जिसने कई छात्रों ने बताया कि आरएसएस भाजपा हाशिए पर खड़े वर्गों के छात्रों को विश्वविद्यालयों में प्रवेश से रोक रही है और ‘उपयुक्त नहीं पाए गए’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर आरक्षण की सीटों को खाली छोड़ रहे हैं।

एनएसयूआई प्रवक्ता रवि पांडे ने बताया कि छात्र संगठन के सभी नेताओं ने कहा कि एबीवीपी चाहे जितनी हिंसा कर ले हमारा संघर्ष छात्रों की आवाज़ है और लोकतांत्रिक , समावेशी तथा समान शिक्षा व्यवस्था को कायम रखने के लिए काम करता रहेगा।

Next Post

रामपुर नैकिन में हैंडपंप खराब, सरपंच संघ करेगा आंदोलन

Tue May 27 , 2025
रामपुर नैकिन। क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में महीनों से हैंडपंप खराब हैं। पीएचई विभाग की लापरवाही और अधिकारियों की अनदेखी से ग्रामीण पानी के लिए भटक रहे हैं। शिकायतों के बाद भी सुधार नहीं हुआ। सरपंच संघ अध्यक्ष रजनी आशीष तिवारी ने जल्द आंदोलन की चेतावनी दी है। दरअसल रामपुर […]

You May Like

Play sound