
सिंगरौली, सिंगरौली के NTPC विंध्याचल परियोजना में कार्यरत L&T कंपनी के एक मजदूर की मौत होने की सूचना सामने आई है। घटना के बाद मौके पर प्रशासनिक अमला और बड़ी संख्या में मजदूरों के जुटने की खबर है।
मौके पर हंगामे की स्थिति बनी हुई बताई जा रही है। हालांकि, मजदूर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
पुलिस एवं प्रशासन की कार्रवाई के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
