कोचिंग क्लास में 11वीं की छात्रा से रेप, विरोध करने पर टीचर ने धमकाया

ग्वालियर. घासमंडी इलाके के नजदीक चंदननगर में 16 वर्षीय 11वीं की छात्रा के साथ कोचिंग रूम के अंदर रेप का मामला सामने आया है। आरोप उसी कोचिंग के टीचर और संचालक विपुल श्रीवास्तव पर लगा है। छात्रा ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसके मुंह पर हाथ रखकर धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह उसे और मदर-फादर को जान से मार देगा। मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा ने घर जाकर मां को रोते हुए आपबीती सुनाई, इसके बाद परिजन तत्काल उसे लेकर ग्वालियर थाने पहुंची। पुलिस ने तत्काल रेप और पाक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। यह किशोरी पास के ही एक स्कूल में 11वीं की छात्रा है। वह पिछले एक माह से घासमंडी इलाके में स्थित कोचिंग सेंटर में विपुल सर से पढ़ाई कर रही थी। प्रतिदिन की तरह वह 11 बजे कोचिंग पहुंची थी। करीब 12 बजे कोचिंग संचालक ने अन्य सभी छात्रों की छुट्टी कर दी और छात्रा का रूकने के लिये कहा है। छात्रा के अनुसार विपुल सर ने उसे बहाने से अंदर वाले क्लास रूम में बुलाया और वहीं उसके साथ रेप किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने मुंह दबाकर धमकाया कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। डर के कारण छात्रा उस समय चुप रही, लेकिन घर पहुंचते ही मां को पूरी घटना बताई।

ग्वालियर थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग की शिकायत पर तत्काल मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी विपुल श्रीवास्तव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।

Next Post

व्यापार सखी की मदद से कैट महिलाओं को बना रहा उद्यमी: सांसद खंडेलवाल

Sat Jun 21 , 2025
ग्वालियर। वर्तमान समय सोशल मीडिया का युग है, दुनिया की हर चीज इस पर उपलब्ध है। सोशल मीडिया की सही जानकारी हो तो हम इसका उपयोग अपने व्यापार को बढ़ाने में कर सकते हैं। व्यापार को सोशल मीडिया से कैसे बढ़ाया जाए इस विषय को लेकर केशर मॉल में कैट […]

You May Like