सतना: कृपालपुर में एक 7 साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान महक गोंड पिता संजय गोंड के रूप में हुई है। घटना कोलगवां थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हुई है।महक की बड़ी बहन दुर्गा (14) सुबह 11 बजे बाजार बाहर जाने के लिए घर से निकली। महक भी उसके पीछे-पीछे मेन रोड तक आ गई। दुर्गा ने उसे वापस घर भेज दिया और खुद ऑटो में बैठकर शहर चली गई।
झाडय़िों में बेहोश पड़ी मिली महक करीब तीन घंटे बाद जब दुर्गा बाजार से लौटी, तो उसे बस अड्डे के पास महक की चप्पल मिली। वो आसपास महक को खोजने लगी। तलाश के दौरान सडक़ किनारे झाडय़िों में महक बेहोश पड़ी मिली। दुर्गा उसे तुरंत घर ले गई।
पोस्टमॉर्टम से होगा खुलासा
परिजन महक को जिला अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है। कोलगवां टीआई सुदीप सोनी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस ने घटना स्थल और उसके आसपास का मौका मुआयना किया है। परिजनों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है।
