विद्यालय व मंदिर मार्ग पर खतरा: गहरे गड्ढे से हादसे की आशंका

कटनी। सरस्वती श्री विष्णु वेद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास, श्री नागेश्वरधाम मंदिर के सामने सड़क पर एक गहरा गड्ढा बने होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यह मार्ग विद्यालय के छात्रों और आसपास के रहवासियों के आवागमन का मुख्य रास्ता है, जिस पर दिनभर आवाजाही बनी रहती है।

 

सड़क पहले ही काफी संकीर्ण है और गहरे गड्ढे के कारण दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार दुपहिया वाहन चालक व पैदल यात्री बाल-बाल बचते हैं।

 

रहवासियों ने पार्षद, महापौर, विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों से इस मार्ग का निरीक्षण कर जल्द से जल्द सड़क का पुनर्निर्माण कराने की मांग की है।

Next Post

खन्ना बंजारी स्टेशन पर यात्री से मोबाइल व बैग लूटकर फरार हुए बदमाश

Wed Sep 3 , 2025
कटनी। बरही क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नज़र आ रहे हैं। सोमवार रात करीब 10:30 बजे खन्ना बंजारी स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे एक यात्री को दो अज्ञात बदमाशों ने अपना निशाना बना डाला। लुटेरों ने उसका मोबाइल और बैग छीन लिया तथा विरोध करने पर उसे […]

You May Like