एनटीआरनील के धमाकेदार फर्स्ट ग्लिम्प्स से पहले मेकर्स ने जारी की नई झलक!

मुंबई,14 मई (वार्ता) फिल्म एनटीआरनील के धमाकेदार फर्स्ट ग्लिम्प्स से पहले मेकर्स ने फिल्म की नई झलक साझा की है। एनटीआरनील उन सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल है, जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। मैन ऑफ द मासेस एनटीआर और मशहूर निर्देशक प्रशांत नील जैसे इंडस्ट्री के दो बड़े नाम पहली बार साथ आ रहे हैं, जिससे यह फिल्म बड़े पर्दे पर एंटरटेनमेंट को नए लेवल पर ले जाने वाली एक विशाल सिनेमाई पेशकश बन गई है। फिल्म की पहली झलक 19 मई की आधी रात को आने वाली है, जो 20 मई को एनटीआर के जन्मदिन के मौके से भी जुड़ी है। इसी बीच मेकर्स ने एक नई तस्वीर जारी कर उत्साह को और बढ़ा दिया है।

19 मई की आधी रात होने वाले एनटीआरनील के बड़े ग्लिम्प्स रिवील से पहले मेकर्स ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें रेगिस्तान में एक शख्स हाथ में डंडा लिए खड़ा नजर आ रहा है। इस तस्वीर ने अब आगे क्या सामने आने वाला है, इसे लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही एनटीआरनील में एनटीआर लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म माइथ्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स के बैनर तले बनाई जा रही है।

.....

Next Post

बंदर का गाना ‘क्यों मज़ा आ रहा है’ हुआ रिलीज

Thu May 14 , 2026
मुंबई,14 मई (वार्ता) बॉबी देओल स्टारर बंदर के मेकर्स ने फिल्म का पहला ट्रैक ‘क्यों मज़ा आ रहा है’ रिलीज कर दिया है। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण निखिल द्विवेदी ने सैफ्रन मैजिकवर्क्स के तहत ज़ी स्टूडियोज के साथ मिलकर किया है। यह फिल्म 05 […]

You May Like