बंदर का गाना ‘क्यों मज़ा आ रहा है’ हुआ रिलीज

मुंबई,14 मई (वार्ता) बॉबी देओल स्टारर बंदर के मेकर्स ने फिल्म का पहला ट्रैक ‘क्यों मज़ा आ रहा है’ रिलीज कर दिया है। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण निखिल द्विवेदी ने सैफ्रन मैजिकवर्क्स के तहत ज़ी स्टूडियोज के साथ मिलकर किया है। यह फिल्म 05 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विषाल मिश्रा द्वारा गाया और कंपोज किया गया ‘क्यों मज़ा आ रहा है’ एक ऐसा रोमांटिक ट्रैक है जिसमें प्यार, चाहत, जुनून और इमोशनल डार्कनेस सब कुछ देखने को मिलता है। इसकी मेलोडी भले ही सॉफ्ट और पैशनेट हो, लेकिन विजुअल्स एक ऐसे रिश्ते को दिखाते हैं जो धीरे-धीरे इमोशनल टूटन की तरफ बढ़ रहा है। गाने में बॉबी देओल का किरदार एक अलग ही रूप में नजर आता है, वह प्यार में डूबा हुआ, कमजोर भी है और इमोशंस से पूरी तरह घिरा हुआ दिखता है।

उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और केमिस्ट्री इस ट्रैक को और भी गहराई देती है। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी बंदर, बॉबी देओल के साथ उनकी पहली कोलैबोरेशन है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, सबा आज़ाद और अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने इस फिल्म को लिखा है।फिल्म का निर्माण निखिल द्विवेदी की सैफ्रन मैजिकवर्क्स और ज़ी स्टूडियोज के साथ मिलकर किया गया है।

.....

Next Post

नेहा और अंगद के सेलिब्रिटी चैट शो डबल डेट में भारती सिंह ने साझा किया अपना सफर

Thu May 14 , 2026
मुंबई, 14 मई (वार्ता) मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो डबल डेट में अपने साथ हुई बॉडी शेमिंग के अनुभवों के बारे में खुलकर बात की। इस ईमानदार और भावुक बातचीत में भारती ने बताया कि जिस माहौल में वह बड़ी […]

You May Like