स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है : मिश्रा

नयी दिल्ली, 25 सितम्बर (वार्ता) दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा है कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि यह राष्ट्र निर्माण का संकल्प है।
श्री कपिल मिश्रा ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर गुरूवार को यहां करावल नगर क्षेत्र में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान और सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत ‘विशेष श्रमदान कार्यक्रम’ में भाग लिया। इस अवसर उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। पं. दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन हमें प्रेरित करता है साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर से शुरू हुए ‘सेवा पखवाडा कार्यक्रम’ के तहत हमारा उद्देश्य समाज के हर व्यक्ति को इस मिशन से जोड़ना है और भारत को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने में जनसहभागिता पर जोर देना है।
उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए उनके अंत्योदय सिद्धांत और एकात्म मानववाद दर्शन को आज के समय में और भी प्रासंगिक बताया। इस कार्यक्रम में समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वच्छता और विकास का संदेश पहुँचाने का संकल्प लिया गया।

Next Post

दिल्ली के रोहिणी में 50 ग्राम हेरोइन के साथ ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Thu Sep 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 सितंबर (वार्ता) दिल्ली पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत एक कार्रवाई को अंजाम दिया है। रोहिणी जिले की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 50 ग्राम हेरोइन (स्मैक) और तस्करी में इस्तेमाल की गई एक […]

You May Like