अरवल में चुनाव के दौरान पीठासीन अधिकारी की हार्ट अटैक से मृत्यु

पटना, 11 नवंबर (वार्ता) बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान अरवल में बूथ संख्या 189 के पीठासीन पदाधिकारी अरविंद कुमार को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बगहा में आज करीब 15 हजार वोटर्स ने पानी-सड़क- पूल की मांग को लेकर वोट बहिष्कार किया है। इसके साथ ही बांका, अररिया, रोहतास में भी मतदान के बहिष्कार की खबरें आ रही हैं।

जहां तक अप्रिय घटनाओं की बात है, चुनाव के दौरान जहानाबाद में दो गुटों के बीच झड़प में 4 लोग घायल हो गए हैं। सूचना के अनुसार मतदान को लेकर बूथ संख्या 220 दो दलों के कार्यकर्ता भिड़ गए। बाद में पुलिस ने मामले को शांत कराया।

 

Next Post

दिल्ली विस्फोट के एक दिन बाद, दक्षिण कश्मीर में पूछताछ के लिए चार लोगों को लिया हिरासत में

Tue Nov 11 , 2025
श्रीनगर, 11 नवंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के सामने हुए कार विस्फोट के एक दिन बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को पूछताछ के लिए कम से कम चार लोगों को हिरासत में लिया है। इस विस्फोट में कम से कम दस लोग मारे […]

You May Like