दिल्ली विस्फोट के एक दिन बाद, दक्षिण कश्मीर में पूछताछ के लिए चार लोगों को लिया हिरासत में

श्रीनगर, 11 नवंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के सामने हुए कार विस्फोट के एक दिन बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को पूछताछ के लिए कम से कम चार लोगों को हिरासत में लिया है। इस विस्फोट में कम से कम दस लोग मारे गए और 24 अन्य घायल हो गये। यह जानकारी इस घटनाक्रम से जुड़े अधिकारियों ने दी।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जिस कार में विस्फोट हुआ उसे पुलवामा निवासी ने कुछ सप्ताह पहले ही खरीदी थी।

अधिकारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुलवामा निवासी डॉ. उमर नबी के भाई को हिरासत में लिया है। नबी हाल ही में प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद और अंसार ग़ज़वत-उल-हिंद से जुड़े एक बड़े अंतर-राज्यीय और अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ होने के बाद से फरार था। इस कार्रवाई में दो डॉक्टरों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

कश्मीर में जांचकर्ताओं का मानना है कि कल शाम दिल्ली के लाल किले के बाहर हुआ कार विस्फोट हाल ही में उजागर हुए आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय में कार्यरत डॉ. उमर नबी आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़ के बाद से फरार है।

पुलिस ने पुलवामा के एक अन्य निवासी को भी हिरासत में लिया है जिसके आधार कार्ड का कथित उपयोग विस्फोट में इस्तेमाल हुई कार को खरीदने के लिए किया गया था।

Next Post

पचुका ने मुख्य कोच जैमे लोजानो को हटाया

Tue Nov 11 , 2025
मेक्सिको सिटी, 11 नवंबर (वार्ता) मेक्सिको के शीर्ष क्लब पचुका ने टीम के मैनेजर और मुख्य कोच जैमे लोजानो को पद से हटा दिया है। मेक्सिको के फुटबॉल पचुका ने सोमवार को यह घोषणा लीगा एमएक्स रेगुलर सीजन के आखिरी मैचडे पर सैंटोस लगुना से 1-0 से हारने के बाद […]

You May Like

मनोरंजन