शिवपुरी के कई बड़े इलाकों में आज दिनभर बिजली कटौती

शिवपुरी: शिवपुरी में बारिश के बाद आज रविवार को जरुरी रखरखाव काम के कारण कई इलाकों में बिजली बंद कर दी गई है। बिजली कंपनी ने अलग-अलग क्षेत्रों के लिए समय-सारिणी जारी की है।33/11 केवी बालाजीधाम उपकेंद्र के हाउसिंग बोर्ड फीडर में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक के लिए बिजली बंद की गई है। इससे मेडिकल कॉलेज क्षेत्र, तात्याटोपे नगर, ठकुरपुरा, ग्वालियर बायपास, संतुष्टि कॉलोनी और रामस्टील के आसपास का इलाका प्रभावित है। 33 केवी खरैह फीडर में सबसे लंबा कटौती काल रहेगा।

यहां सुबह 10 से बिजली गुल है और शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इसमें खरैह उपकेंद्र, देहरदा गणेश, पचावली और ऐजवारा क्षेत्र शामिल हैं। 11 केवी झांसी तिराहा फीडर में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे विजय पुरम, कृष्ण पुरम, महावीर नगर, महल कॉलोनी, शंकर कॉलोनी, खेडापति कॉलोनी, लुहारपुरा और वीर सावरकर कॉलोनी प्रभावित हुए हैं।

Next Post

इज़राइल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे महापौर

Sun Jul 13 , 2025
इंदौर: महापौर इज़राइल में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘मुनी वर्ल्ड 2025’ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. 15,16,17 जुलाई को आयोजित तीन दिवसीय आयोजन में दुनिया भर के महापौर, वरिष्ठ अधिकारी और नगरीय प्रशासन से जुड़े प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे.महापौर पुष्यमित्र भार्गव चुनिंदा महापौर के साथ भारतीय प्रतिनिधिमंडल में भाग लेने छिंदवाड़ा महापौर सम्मेलन […]

You May Like

Play sound