इंदौर: महापौर इज़राइल में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘मुनी वर्ल्ड 2025’ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. 15,16,17 जुलाई को आयोजित तीन दिवसीय आयोजन में दुनिया भर के महापौर, वरिष्ठ अधिकारी और नगरीय प्रशासन से जुड़े प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे.महापौर पुष्यमित्र भार्गव चुनिंदा महापौर के साथ भारतीय प्रतिनिधिमंडल में भाग लेने छिंदवाड़ा महापौर सम्मेलन को पूर्ण कर इज़राइल रवाना होंगे.
उन्होंने बताया कि सम्मेलन के दौरान वे स्मार्ट सिटी, नवाचार, शहरी विकास और नगरीय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे. उन्होंने कहा कि इज़राइल का जल संरक्षण मॉडल विश्व में अग्रणी और अत्याधुनिक है, इसीलिए सम्मेलन के दौरान वे जल संरक्षण के क्षेत्र में विशेष चर्चा और सहयोग की संभावनाओं पर तफ्तीश करेंगे. महापौर भार्गव ने कहा कि सम्मेलन में शहरी विकास मॉडल और भारत की नगरीय क्षमताओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा. यह सम्मेलन वैश्विक नवाचारों को साझा करने, नगरीय चुनौतियों पर चर्चा करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जा रहा है.
