परासिया नगरपालिका अध्यक्ष गिरफ्तार, महिला से छेड़छाड़ और एसटी एक्ट के मामले में भेजे गए जेल

परासिया। नगर पालिका परिषद परासिया के अध्यक्ष विनोद मालवीय को महिला से छेड़छाड़ और अनुसूचित जनजाति से जुड़े अपराध के मामले में चांदामेटा पुलिस ने मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ महिला से छेड़छाड़ करने और उनकी गोपनीय बातें रिकॉर्ड करने संबंधी अपराध दर्ज हैं। इसके अलावा ठेकेदार से कमीशन मांगने से जुड़ा कथित ऑडियो भी कुछ समय पहले वायरल हुआ था, जिससे मामला चर्चा में आया था।

बताया जाता है कि इन विवादों के चलते राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने भी शिष्टाचार विरोधी गतिविधियों के आरोप में उन्हें 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। मंगलवार रात उसे गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण कराया गया। चांदामेटा थाना प्रभारी खेलचंद पटले ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Next Post

एमपी बोर्ड परीक्षा के उपाध्यक्ष पहुंचे दमोह, परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा

Wed Feb 18 , 2026
दमोह। माध्यमिक शिक्षा मंडल के उपाध्यक्ष व्ही श्रीनिवास राव के द्वारा बुधवार को दमोह के परीक्षा केंद्रों व परीक्षा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया.साथ में जिला शिक्षा अधिकारी एसके नेमा व जिला परीक्षा प्रभारी मनीष कुमार नेमा साथ में रहे. बता दें कि मंडल उपाध्यक्ष ने सर्वप्रथम जेपीबी कंट्रोल […]

You May Like