बोमन ईरानी ने फ्रेंच ओपन को लाइव देखकर बचपन के सपने को पूरा किया

पेरिस, 09 जून (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता और फिल्ममकार बोमन ईरानी ने पेरिस में हो रहे आइकॉनिक फ्रेंच ओपन को लाइव देखकर अपने बचपन के सपना को पूरा किया ।

बोमन ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए लिखा,बचपन का सपना हुआ पूरा! पेरिस में #फ्रेंच ओपन का हिस्सा बनना किसी जादू से कम नहीं एनर्जी, शहर, पूरा एक्सपीरियंस… ऐसा लग रहा है जैसे बचपन का सपना हकीकत बन गया।

खेलों के शौकीन बोमन ईरानी, खासकर टेनिस को लेकर, पहले भी कई बार अपना प्यार ज़ाहिर कर चुके हैं। यह ट्रिप उनके परिवार की तरफ़ से एक सरप्राइज़ बर्थडे गिफ्ट था और यकीनन उनके लिए ये यादगार मोमेंट्स से भरा रहा, जहां उन्होंने रोलां गैर्रो की धमाकेदार एनर्जी और पेरिस की मोहब्बत को पूरी तरह एंजॉय किया।

Next Post

डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'सर्चिंग फॉर छोटी' का ईकोरिल्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में हुआ प्रदर्शन

Mon Jun 9 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) निर्देशक चंद्र मौली मल्लम्पल्ली की शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘सर्चिंग फॉर छोटी’ का प्रदर्शन ईकोरिल्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में किया गया। ईकोरिल्स फिल्म फेस्टिवल 2025 06 से 08 जून तक नई दिल्ली में आयोजित हो रहा है। फिल्म ‘सर्चिंग फॉर छोटी’की स्क्रीनिंग सात जून को हुयी। इस फ़िल्म […]

You May Like