आप सांसद की गैरमौजूदगी पर नाराज हुए राधाकृष्णन

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद अशोक कुमार मित्तल की अनुपस्थिति पर नाराजगी जतायी और उनके व्यवहार को अनुचित बताया।

दरअसल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय से जुड़े एक प्रश्न पर मंत्रालय में राज्य मंत्री रवणीत सिंह जवाब दे रहे थे। सभापति ने अगले पूरक प्रश्न के लिए जब श्री मित्तल का नाम पुकारा तो वह सदन में नहीं थे।

इस पर नाराजगी जताते हुए श्री राधाकृष्णन ने कहा, “जब सदस्य पूरक प्रश्न पूछने के लिए अपना नाम देते हैं तो उनसे अनुरोध है कि वे सदन में मौजूद रहें। मुझे लगता है कि यह उचित व्यवहार नहीं है।”

इसके बाद उन्होंने अगले सदस्य को पूरक प्रश्न पूछने का मौका दिया।

Next Post

विमान यात्रियों की सुरक्षा से समझौते का मुद्दा उठा राज्यसभा में

Fri Dec 12 , 2025
नयी दिल्ली 12 दिसम्बर (वार्ता) आम आदमी पार्टी के विक्रमजीत सिंह साहनी ने शुक्रवार को राज्यसभा में विमान यात्रियों की सुरक्षा के साथ समझौते का आरोप लगाते हुए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से पायलटों की सेवा शर्तों से संबंधित आदेश को फिर से लागू करने की मांग की। श्री साहनी […]

You May Like