15 दिन की मोहलत, कुंदन ग्रीन एनर्जी को निगमायुक्त का अल्टीमेटम

जबलपुर: शहर को स्वच्छता के शिखर पर ले जाने और कचरा प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार निरंतर मैदानी स्तर पर डटे हुए हैं। इसी क्रम में गुरूवार को निगमायुक्त ने वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और निगम स्वामित्व के प्लांट संचालित करने वाले कुंदन ग्रीन एनर्जी कम्पनी के प्रतिनिधियों को 15 दिन के अंदर प्लांट परिसर को साफ-स्वच्छ और सुन्दर बनाने के कड़े निर्देश दिये।

इस मौके पर निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि अपनी निगरानी में परिसर को साफ-स्वच्छ करवाएं और प्रगति की रिपोर्ट दें। निरीक्षण के मौके पर निगमायुक्त द्वारा वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के बाद आई.एस.बी.टी. परिसर और वॉशिंग पिट परिसर का भी निरीक्षण किया गया और त्वरित गति से कार्यो को पूर्ण करने तथा परिसर को साफ स्वच्छ रखने निर्देश दिये गए।
महाश्रमदान अभियान में दिखी सहभागिता
इस दौरान निगमायुक्त द्वारा दुकानों में जाकर दुकानदारों से बातचीत की और दुकानों के बाहर डस्टबिन रखने और स्वच्छता के प्रति सजग रहने की समझाईश दी। इस मौके पर निगमायुक्त ने सभी दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में ”मेरा कचरा – मेरी जिम्मेदारी का स्टीकर्स भी चस्पा किया और स्वच्छता का संदेश दिया। निगमायुक्त ने निरीक्षण के दौरान आई.एस.बी.टी. परिसर में स्वच्छता का महाश्रमदान अभियान चलाया जिसमें सैंकड़ों की संख्या में सफाई मित्रों के साथ स्वच्छता दीदियों और अधिकारियों कर्मचारियों ने भाग लेकर परिसर को साफ-स्वच्छ किया और आगे भी इसी प्रकार स्वच्छता के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया।

Next Post

8 करदाताओं के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई, काटे गए नल कनेक्शन

Fri Feb 20 , 2026
जबलपुर: निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर नगर निगम द्वारा संभागवार एवं वार्डवार वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिन करदाताओं के द्वारा बार-बार सूचना देने के बाद भी बकाया करों की राशि जमा नहीं की जा रही है, उन सभी करदाताओं के विरूद्ध कुर्की की […]

You May Like