45वें दिन थमा भाजपा पार्षदों का धरना, मांगें माने जाने पर स्थगित

विदिशा। नीमताल पर चल रहे भाजपा पार्षदों के लगातार धरने का आज 45 वां दिन था। शुक्रवार को मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने पार्षदों से चर्चा कर स्थिति की जानकारी ली।

इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष एवं बीजेपी नेता श्याम सुंदर शर्मा, संदीप डोंगर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंचे और पार्षदों से बात की। चर्चा के बाद आज भाजपा पार्षदों ने धरना स्थगित करने का निर्णय लिया।

पार्षदों ने कहा कि उनकी सभी मांगें मान ली गई हैं, इसलिए फिलहाल धरना स्थगित किया जा रहा है। उनका कहना है कि यदि आगे शहर के विकास में बाधा आई या मांगों पर अमल नहीं हुआ तो धरना दोबारा शुरू किया जाएगा।।

Next Post

पीएम उमावि के छात्र पहुंचे उज्जैन, खगोल विज्ञान की जानकारी ली; महांकाल लोक का भ्रमण किया

Fri Dec 26 , 2025
जीरापुर। समीपवर्ती ग्राम गागोरनी स्थित पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों द्वारा उज्जैन पहुंचकर खगोल विज्ञान की जानकारी ली, महांकाल लोक का भ्रमण किया. कक्षा 9 से 12 वीं के व्यवसायिक शिक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय उज्जैन का शैक्षणिक भ्रमण कर आई टी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स […]

You May Like