
जीरापुर। समीपवर्ती ग्राम गागोरनी स्थित पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों द्वारा उज्जैन पहुंचकर खगोल विज्ञान की जानकारी ली, महांकाल लोक का भ्रमण किया.
कक्षा 9 से 12 वीं के व्यवसायिक शिक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय उज्जैन का शैक्षणिक भ्रमण कर आई टी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर की जानकारी प्राप्त की. उज्जैन स्थित भारतीय प्राचीन खगोल विज्ञान केन्द्र वैधशाला में खगोल विज्ञान संबंधी जानकारी प्राप्त की साथ ही आब्जर्वेट्री के ऐतिहासिक महत्व को भी जाना. महांकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर छात्रों द्वारा महाकाल लोक का भ्रमण किया गया.
शैक्षणिक भ्रमण प्रभारी प्राचार्य रमेश चंद्र दांगी के निर्देशन शिक्षक आशीष शर्मा, सुनीता शर्मा, हेमलता जोईया, सलोनी गुप्ता, ईश्वर सिंह पंवार, कमलसिंह दांगी, कमल कुंभकार, ईश्वर सिंह तोमर, निलेश शर्मा उपस्थित रहे. शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों को व्यवसायिक, ओद्यौगिक के साथ धार्मिक महत्व को भी बताया गया.
