गिरगांव में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा

ग्वालियर। गिरगांव स्थित लोढ़ी माता मंदिर पर पटेल परिवार द्वारा आयोजित श्रीभागवत कथा में कथा व्यास आचार्य पंडित दिनेश शास्त्री क संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कृष्ण जन्म के प्रसंग शुरू होते ही पांडाल में मौजूद श्रद्धालु नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की भजनों के साथ झूम उठे। वहीं श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी कर मक्खन मिश्री के प्रसाद का भोग लगाकर वितरित किया।

कथा व्यास ने कहा कि जीवन में जब भी भगवत नाम सुनने का अवसर प्राप्त हो, उससे विमुख नहीं होना चाहिए। भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए बताया कि जब जब धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब तब परमात्मा अवतार धारण करके धरती पर धर्म की स्थापना करते हैं। कथा व्यास राजित राम तिवारी अनुरागी द्वारा श्री कृष्ण जन्म की सुंदर झांकी भी निकाली गई।

कथा की आरती में परीक्षित चौधरी बंटी सिंह श्रीमती सत्यभामा, मुख्य अतिथि दिनेश गुर्जर मुरैना विधायक, मितेन्द्र सिंह युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, चौधरी धर्मवीर सिंह, चौधरी अतर सिंह पूर्व सरपंच, सुल्तान सिंह पूर्व सरपंच, रामवीर सिंह, चौधरी राम गुर्जर सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुये।

Next Post

भोपाल में SIR सर्वे की डेडलाइन नजदीक, सात विधानसभाओं में कार्य 87% पूरा

Fri Feb 6 , 2026
भोपाल। जिले की सातों विधान सभाओं में एसआईआर का कार्य तेजी से किया जा रहा है, इस कार्य के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी तो कार्य कर ही रहे हैं साथ ही नगर निगम के कर्मचारियों का भी सहयोग लिया जा रहा है. जो प्रत्येक वार्ड में एसआईआर […]

You May Like