अमेरिका में इस मौसम में फ्लू के 1.8 करोड़ से अधिक मामले सामने आए

लॉस एंजिल्स, 17 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) अमेरिका में वर्तमान फ्लू मौसम के दौरान अब तक 1.8 करोड़ से अधिक इन्फ्लूएंजा के मामले सामने आए हैं जिनमें से 2,30,000 अस्पताल में भर्ती हुए हैं और 9,300 मौतें हुई हैं। यह जानकारी अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) द्वारा शुक्रवार को जारी नवीनतम अनुमान आंकड़ों से पता चली।

सीडीसी ने कहा कि पूरे देश में मौसमी इन्फ्लूएंजा की गतिविधि अभी भी उच्च स्तर पर बनी हुई है हालांकि लगातार दो हफ्तों से इसमें कमी आई है या यह स्थिर बनी हुई है। एजेंसी ने कहा कि इस मौसम में अमेरिका में सबसे अधिक बार इन्फ्लूएंजा ए (एच3एन2) वायरस के संक्रमण की सूचना मिली है।

सीडीसी ने 10 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह के लिए इन्फ्लूएंजा से संबंधित 15 बाल मौत की सूचना दी, जिससे इस मौसम में बच्चों में फ्लू से संबंधित मौतों की कुल संख्या 32 हो गई है। एजेंसी के अनुसार, इस मौसम में दर्ज की गई बाल मौत में से 90 प्रतिशत ऐसी बच्चों की हुई हैं जिन्हें इन्फ्लूएंजा के खिलाफ पूरी तरह से टीका नहीं लगाया गया था।

एजेंसी ने कहा कि अमेरिका में फ्लू का मौसम आमतौर पर शरद ऋतु और सर्दियों में होता है और यह आमतौर पर दिसंबर और फरवरी के बीच चरम पर होता है।

सीडीसी सभी लोगों से आग्रह करता है कि वे छह माह और उससे अधिक आयु के उन सभी बच्चों को जल्द से जल्द टीका लगवा दें जिन्होंने इस मौसम में अभी तक फ्लू का टीका नहीं लगवाया है।

 

 

Next Post

स्थानीय युद्धविराम से ज़ापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र में मरम्मत कार्य हुआ संभव : आईएईए

Sat Jan 17 , 2026
वियना, 17 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि रूस और यूक्रेन द्वारा सहमत स्थानीय युद्धविराम से ज़ापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र (जेडएनपीपी) की क्षतिग्रस्त बैकअप विद्युत लाइन की मरम्मत शुरू हो सकेगी। बयान में कहा गया कि यूक्रेन के विद्युत ग्रिड संचालक […]

You May Like

Play sound