5 साल से फरार महिला एमडी तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किया ड्रग्स

भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 साल से फरार महिला एमडी तस्कर को गिरफ्तार किया है. महिला आरोपी का साथ देने वाले एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके पर मिले 5.91 ग्राम एमडी ड्रग को भी जब्त कर लिया गया है. आरोपिया पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपना ठिकाना बदलकर पहचान छिपा रही थी.

थाना प्रभारी अशोक मरावी के अनुसास सूचना मिली थी कि झरनेश्वर मंदिर के पास भीम नगर में एक महिला और एक युवक खड़े हैं, जो अपने पास मादक पदार्थ एमडी रखकर बेंचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा. पुलिस की पूछताछ में महिला ने अपना नाम निधि ठाकुर (35) निवासी अयोध्या नगर और उजेर उर्फ माहिर खान (21) निवासी जहांगीराबाद ने अपनी पहचान बताई. दोनों संदेहियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 5.91 ग्राम एमड़ा ड्रग्स पाया गया. दोनों आरोपियों से दो मोबाइल फोन और एक दो पहिया वाहन जब्त पुलिस ने किया, सभी सामानों की कुल कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रूपए आंकी गई. महिला का आपराधिक रिकार्ड चेक करने के बाद पुलिस ने उस पर कार्रवाई करते हुए पूछताछ करने में जुटी है.

Next Post

भारत ने नामीबिया को दिया जीत के लिए 210 रनों का लक्ष्य

Thu Feb 12 , 2026
नयी दिल्ली 12 फरवरी (वार्ता) इशान किशन (61), हार्दिक पंड्या (52) और संजू सैमसन (22) की विस्फोटक बल्लेबाजों के दम पर भारत ने गुरुवार को टी-20 विश्वकप के 18वें मुकाबले में नामीबिया के खिलाफ नौ विकेट पर 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आज यहां नामीबिया ने टॉस जीतकर […]

You May Like