इंदौर: बुधवार को निगम आयुक्त ने शहर की निर्माणाधीन सड़कों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार एजेंसी के प्रतिनिधियों को सड़क निर्माण में जल निकासी का विशेष ध्यान रखने के आदेश दिए. साथ ही बारिश में निर्माण स्थल पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए.आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा शहर में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण किया गया.
आयुक्त ने सदर बाजार से गुटकेश्वर महादेव मंदिर, अन्नपूर्णा से रिंग रोड, मूसाखेड़ी सर्विस रोड निर्माण का निरीक्षण किया. ठेकेदार एजेंसी के प्रतिनिधियों को निर्माण स्थल पर पर्याप्त विशेष सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए. इसके बाद आयुक्त द्वारा जमजम चौराहा से स्टार चौराहा तक निर्माणाधीन मास्टर प्लान सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे. सड़क निर्माण में जल निकासी के लिए स्ट्रॉम वाटर लाइन कार्य के दौरान ही डालने के निर्देश दिए गए. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री पीएस कुशवाह, नरेश जायसवाल, पराग अग्रवाल, निर्माण एजेंसी के महेंद्र अग्रवाल एवं अन्य उपस्थित थे
