सीहोर।श्री सत्यसांई विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ डिजाइन द्वारा अटल फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन किया गया.
कार्यक्रम में प्रतिभागी शिक्षकों और शोधकर्ताओं को इंटीरियर डिजाइन क्षेत्र की नवीनतम प्रवृत्तियों एवं नवाचारों से अवगत कराने में भूमिका निभाई. समापन अवसर पर प्रथम सत्र में वास्तुकार एवं इंटीरियर डिजाइनर राजेश कुमार बोरकर ने अपने व्यावहारिक अनुभवों और विशेषज्ञता से प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया. इसके उपरांत आयोजित गतिविधि ने शिक्षकों को अपनी सीख को आत्मसात कर व्यावहारिक उपयोग की दृष्टि से गहराई प्रदान की. इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. हेमंत शर्मा, डॉ. संजय राठौर, डॉ. विकास पाटीदार तथा सह-समन्वयक आर्क. वलय भावसार सहित विभिन्न विभागों के प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रुचि चौहान ने किया. जबकि आभार आर्किटेक्ट वलय भावसार ने व्यक्त किया.
