पुलिस अधीक्षक की कलाई पर बांधी राखी

जबलपुर : अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला परिषद सुंदरी संभाग ने सोमवार को पुलिस द्वारा सुरक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे योगदान के प्रति कृतज्ञता एवं आभार प्रकट करते हुये सामाजिक समरसता को प्रोत्साहित करने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय की कलाई में राखी बांधकर सम्मानित किया।

इस दौरान मौजूद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्माए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य, कन्ट्रोलरूम प्रभारी सतीष झारिया को भी राखी बांधी। महिला परिषद सुंदरी संभाग की अध्यक्ष मौली जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस द्वारा सुरक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे योगदान के प्रति कृतज्ञता एवं आभार प्रकट करते हुये सामाजिक समरसता को प्रोत्साहित करना है।

Next Post

नाबालिग अवस्था में हुए मामूली अपराध का खुलासा नहीं करने पर नहीं कर सकते अयोग्य करार

Tue Aug 5 , 2025
जबलपुर:नाबालिग अवस्था में हुए मामूली अपराध का खुलासा नहीं किये जाने के कारण नियुक्ति के लिए अयोग्य करार दिये जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। हाईकोर्ट जस्टिस विवेक जैन की एकलपीठ ने याचिका की सुनवाई करते हुए कहा कि गंभीर अपराध नहीं होने के कारण याचिकाकर्ता […]

You May Like

मनोरंजन