ग्वालियर और दतिया में रातभर बारिश, सुबह से छाए हैं बादल

ग्वालियर/दतिया: ग्वालियर एवं दतिया में रातभर बारिश होती रही। आज रविवार सुबह हालांकि मौसम सुहाना हो गया लेकिन आसमान में बादल छाए हुए हैं। नमी बढ़ने से लोगों को उमस व चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।भू-अभिलेख विभाग की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार आज रविवार को औसतन 5.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक 15.2 मिमी बारिश दतिया तहसील में हुई।

जबकि सेवढ़ा में एक भी बूंद बारिश नहीं हुई। भाण्डेर में 3 मिमी और इंदरगढ़ में 5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
हालांकि रात की बारिश से दोनों जिलों में मौसम में राहत जरूर मिली, लेकिन मानसून की रफ्तार अब भी सामान्य से काफी धीमी बनी हुई है। जून माह में अब तक औसतन केवल 19.8 मिमी वर्षा दर्ज हुई है जो जिले की 870.8 मिमी सामान्य वार्षिक वर्षा का महज 2.3 प्रतिशत है।

Next Post

सिंगरौली पुलिस की संवेदनशीलता से बची जच्चा-बच्चा की जान

Sun Jun 28 , 2026
सिंगरौली: सिंगरौली पुलिस ने एक बार फिर संवेदनशीलता और मानवीय सेवा का परिचय देते हुए प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला और उसके नवजात शिशु की समय पर मदद कर दोनों की जान सुरक्षित बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रविवार 28 जून की भोर करीब 4 बजे चौकी खुटार की […]

You May Like