बाकल कांड: थाना प्रभारी रश्मि सोनकर लाइन अटैच,प्रशिक्षु डीएसपी शिवा पाठक को जिम्मेदारी

कटनी। लगातार विवादों में घिरे बाकल थाना प्रकरण का असर आखिरकार पुलिस महकमे में दिख ही गया। थाना प्रभारी रश्मि सोनकर को एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने पुलिस लाइन भेज दिया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में बाकल थाने में हुए हंगामे, करणी सेना के विरोध और थाना प्रभारी के पति पर लगे आरोपों के बाद यह कार्रवाई की गई है।

अब प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) शिवा पाठक को बाकल थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे फिलहाल दो माह के लिए ट्रेनी अधिकारी के रूप में यहां कार्य करेंगी। विभागीय सूत्रों का कहना है कि एसपी ने थाने की कार्यप्रणाली सुधारने और व्यवस्था को पटरी पर लाने के उद्देश्य से यह परिवर्तन किया है।

बाकल विवाद के बाद से लगातार पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे थे। नए प्रभार के साथ अब उम्मीद की जा रही है कि थाने में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार होगा।

Next Post

अनूपपुर में न्यायाधीश के आवास पर पथराव और जान से मारने की धमकी

Sat Oct 25 , 2025
अनूपपुर। जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में न्यायपालिका से जुड़ी गंभीर घटना सामने आई है। वरिष्ठ न्यायाधीश एवं प्रथम श्रेणी के न्यायिक मजिस्ट्रेट अमनदीप सिंह छावड़ा के शासकीय आवास पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पथराव किया और जान से मारने की धमकी दी। घटना 24 अक्टूबर की रात लगभग 12:30 […]

You May Like