2,767 किसानों से 1.23 लाख क्विंटल की खरीदी

जबलपुर: समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया के तहत जिले में अब तक 2,767 किसानों से 1,23,647 क्विंटल गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। जिले में कुल 60 खरीदी केंद्रों के माध्यम से उपार्जन कार्य जारी है। इस वर्ष 50,788 किसानों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से 18,553 किसानों द्वारा स्लॉट बुकिंग कराई जा चुकी है।प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक सीमा बौरसिया के अनुसार उपार्जन में सिहोरा तहसील 31,873.5 क्विंटल गेहूं के साथ पहले स्थान पर है।

इसके बाद पाटन (28,668.9 क्विंटल), जबलपुर (17,531 क्विंटल), मझौली (16,249 क्विंटल), तथा पनागर (12,772 क्विंटल) का स्थान है। अन्य तहसीलों में शहपुरा में 9,752.5 क्विंटल, आधारताल में 4,048 क्विंटल और कुंडम में 2,355 क्विंटल गेहूं की खरीदी हुई है। तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक 781 किसानों से सिहोरा में उपार्जन हुआ है। इसके बाद पाटन में 609, मझौली में 376, जबलपुर में 352, पनागर में 292, शहपुरा में 184, आधारताल में 101 और कुंडम में 64 किसानों ने गेहूँ विक्रय किया है।
स्लॉट बुकिंग क्षमता भी बढ़ी
उपार्जन में स्लॉट बुकिंग क्षमता को भी 1,000 क्विंटल से बढ़ाकर 2,250 क्विंटल प्रतिदिन प्रति केंद्र कर दिया गया है। स्लॉट बुकिंग में भी सिहोरा (5,466 किसान) सबसे आगे है, इसके बाद मझौली (3,702), पाटन (3,176), पनागर (2,763), जबलपुर (1,621), शहपुरा (839), कुंडम (595), आधारताल (215), गोरखपुर (115) और राँझी (61) का स्थान है। जिले में खरीदी केंद्रों का विस्तार करते हुए पाटन में 13, सिहोरा में 11, मझौली में 10, जबलपुर में 9, पनागर व शहपुरा में 6-6, कुंडम में 2 तथा आधारताल, गोरखपुर और राँझी में एक-एक केंद्र स्थापित किए गए हैं।
तहसील स्तर पर किसान संघों की बैठकें आयोजित
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हालिया निर्णयों की जानकारी देने और उपार्जन व्यवस्था को सरल बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर तहसील स्तर पर किसान संघों की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में किसानों की समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। इसी क्रम में सिहोरा, शहपुरा और पाटन तहसीलों में किसान संघों की बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें समिति प्रबंधक, खरीदी केंद्र प्रभारी, कंप्यूटर ऑपरेटर और नोडल अधिकारी मौजूद रहे

Next Post

मोहसिन खान पर नजर होनी चाहिए भारतीय चयनकर्ताओं की: बांगर

Mon Apr 27 , 2026
लखनऊ , 27 अप्रैल (वार्ता) पूर्व भारतीय बल्लेबाज और बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाजेां के समूह में मोहसिन खान सबसे अधिक प्रभावित कर रहे है और चयनकर्ताओं को नजर उन पर करीब से होनी चाहिए। लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइर्डस के बीच रविवार […]

You May Like