राजगढ़। हर बार की तरह इस बार भी मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जन सुनवाई का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न समस्याओं के 85 आवेदन आये. इनका मौके पर ही आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए निराकरण किया गया.
जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी भोपाल विकास प्राधिकरण भोपाल व प्रभारी कलेक्टर श्यामबीर सिंह, अपर कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती निधि भारद्वाज सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे.
जनसुनवाई में दूर-दराज से आए ग्रामीणों व आमजनों को प्रभारी कलेक्टर ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवेदकों की समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया. जन सुनवाई मे लगभग 85 आवेदन प्राप्त हुए.
गौरतलब है कि प्रत्येक मंगलवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं को सुनते हुए उनका निराकरण किया जाता है.
