
भोपाल।अयोध्यानगर पुलिस को पेट्रोल पम्प पर बीए एलएलबी के छात्र की हत्या मामले में शनिवारो को सफलता मिली. छात्र की निर्मम हत्या कर फरार तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमो ने रास्ते में लगे कई सीसीटीव्ही फूटेज से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपीगण के पास दिख रही एक्टिवा रजिस्ट्रेश के रजिस्ट्रेशन की जानकारी ली. जिस पर तीनो आरोपियों के घर पर दबिस देने पर मालूम हुआ कि सभी घटना वाले दिन से फरार है. हत्यारों ने अपने मोबाइल फोन भी बंद कर लिए थे. पुलिस ने तकनीकि तथा अन्य माध्यमों से आरोपियों की जानकारी लेकर विभिन्न स्थानों पर लगातार दबिस दी. आरोपियों ने पुलिस को चकमा देते हुए लगातार इतने दिनों तक अपना ठिकाना बदला. आखिरकार पुलिस की नजर उन पर बनी थी और भोपाल पहुंचने पर आरोपी धराए गए. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार, एक्टिवा सहित अन्य सामग्री भी जप्त की है.
बता दें कि 6 अगस्त की सुबह लगभग 4 बजे फरियादी अनमोल दुबे अपने दोस्त संस्कार बबेले के साथ एक्टिवा में पेट्रोल डलाने के लिये मिनाल गेट क्रमाक 03 के पेट्रोल पम्प पर पहुचे थे, जहाँ पर पहले पेट्रोल डलवाने की बात एक्टिवा पर सवार 03 लडको के द्वारा अनमोल दुबे एवं संस्कार बबेले को धमकाया फिर संजय (परिवर्तित नाम) बदमाश ने धारदार हथियार (छुरी) से माँ बहन की गाली देते हुये संस्कार बबेले पर जानलेव हमला किया, बीच बचाव करने आये दोस्त अनमोल दूबे पर भी आरोपी ने उसी छुरी से हमला कर दिया और अन्य साथी आरोपी द्वारा भी संस्कार और अनमोल पर हमला कर दिया गया, तीनो आरोपियों ने मिलकर संस्कार बबेले पुत्र आर.पी. बबेले उम्र 22 वर्ष निवासी बीना (जो इन्दौर में BA.LLB की पढाई कर रहा था) की बेरहमी से हत्या कर दी और एक्टिवा से फरार हो गये. इस घटना पर तीनों आरोपीगणों के विरुद्ध धारा 296,103(1) 3(5) बी.एन.एस का कायम किया गया था.
