ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो की तबीयत बिगड़ी

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो की तबीयत बिगड़ी

ब्रासीलिया, 25 अप्रैल (वार्ता) ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो की हालत बिगड़ रही है और उनका रक्तचाप भी बढ़ रहा है। दो सप्ताह से भी कम समय पहले उनकी आंत की सर्जरी की गयी थी और वह इससे उबर रहे थे। गुरुवार को जारी एक मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी।

ब्रासीलिया के डीएफ स्टार अस्पताल ने बुलेटिन में कहा कि बोल्सोनारो के लीवर की प्रयोगशाला जांच में भी स्थिति बिगड़ने की बात सामने आई है।

तेरह अप्रैल को बोल्सोनारो का 12 घंटे का ऑपरेशन हुआ था, जिसका उद्देश्य आंत की रुकावट को दूर करना और आंत की दीवार का पुनर्निर्माण करना था।

वर्ष 2018 के चुनाव अभियान के दौरान पेट में चाकू घोंपने के बाद से यह पूर्व राष्ट्रपति पर की गई छठी सर्जरी थी। बोल्सोनारो 2019 से 2022 के अंत तक ब्राजील के राष्ट्रपति रहे।

Next Post

रूस यूक्रेन समझौते पर पहुंचने के लिए तैयार है, विवरण पर चर्चा जारी -लावरोव

Fri Apr 25 , 2025
मास्को, 25 अप्रैल (वार्ता) रूस यूक्रेन के साथ संघर्ष के समाधान पर एक समझौते पर पहुंचने को तैयार है, लेकिन सौदे के कुछ प्रावधानों को अभी भी ठीक करने की आवश्यकता है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार को एक साक्षात्कार में यह बात कही। श्री लावरोव ने अमेरिकी […]

You May Like