मप्र में मावठे के संकेत: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, ठंड के लौटने के आसार

भोपाल: मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में मावठे यानी हल्की बूंदाबांदी के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के आसपास सक्रिय दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और आगामी दिनों में सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ इस बदलाव की मुख्य वजह हैं।भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, उमरिया सहित पूर्वी मध्यप्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। इन परिस्थितियों के चलते आज से 21 जनवरी की रात से कुछ क्षेत्रों में मावठा गिरना शुरू हो सकता है, जिससे तापमान में फिलहाल बढ़ोतरी के बाद फिर गिरावट आने के आसार हैं।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, चक्रवाती प्रभाव के कारण न्यूनतम तापमान में इजाफा दर्ज किया जा रहा है, लेकिन मावठे के बाद ठंड दोबारा तेज हो सकती है। आज प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान उमरिया जिले में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अन्य जिलों में खजुराहो 5.8, नौगांव-उमरिया 6, रीवा 6.4, पचमढ़ी 6.8, मंडला 7.2 और मलाजखंड में 7.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। प्रदेश के पांचों बड़े शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।मौसम विभाग का अनुमान है कि 22 जनवरी के बाद मावठे के प्रभाव से ठंड का असर फिर बढ़ेगा, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में सर्दी का एहसास तेज हो सकता है।

Next Post

अजनार नदी की दुर्दशा से जल जन्तुओं का जीवन खतरे में, दूषित पानी से दम तोड़ रही मछलियां

Mon Jan 19 , 2026
ब्यावरा: स्थानीय अजनार नदी के प्रति घोर अनदेखी के कारण आज नदी का पानी काफी दूषित होकर जल जन्तुुओं के लिए जानलेवा बन गया है, नदी में मौजूद मछलियां एवं अन्य जल जन्तु दम तोड़ रहे है. नदी के पानी में काई छाने के साथ ही काफी काला पानी हो […]

You May Like