गैंगस्टर के भाई पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार

डेढ़ साल से चल रहा था फरार, दो पिस्टल, दो कारतूस जप्त

जबलपुर: नरसिंहपुर में 19 अगस्त 2019 में पुलिस एनकाउन्टर में ढेर हुए जबलपुर के गैंगस्टर विजय यादव के भाई रतन यादव पर फायरिंग करने वाले बदमाश को क्राइम ब्रांच एवं लार्डगंज पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जीरो डिग्री के पास घेराबंदी कर पकड़ा लिया हैं। जिसके कब्जे से 2 पिस्टल एंव 2 कारतूस भी जप्त किए गए हैं। पकड़ा गया बदमाश डेढ़ साल से फरार चल रहा था।

क्राइम एएसपी प्रदीप शेंडे ने बताया कि क्राईम ब्रांच एवं थाना लार्डगंज की संयुक्त टीम द्वारा  घेराबंदी कर अंकित सोनी 24 वर्ष निवासी पन्नी मोहल्ला सुहागी अधारताल को पकड़ा गया, तलाशी लेने पर पिस्टल एंव कारतूस रखे मिला जिन्हें जप्त करते हुये आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।उल्लेखनीय है कि आरोपी अंकित सोनी निवासी सुहागी थाना आधारताल ने थाना ग्वारीघाट में  30 सितम्बर 23 को रतन यादव पर पिस्टल से गोली चलाई थी। इस प्रकरण में विगत डेढ़ साल से फरार था,  जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा 5000 का इनाम उद्घोषित किया गया था। आरोपी की उपरोक्त प्रकरण में भी गिरफ्तारी की गयी।

Next Post

शौच के लिए गई महिला श्रद्धालु की मौत

Mon Mar 3 , 2025
सीहोर: नगर के समीप कुबेरेश्वर धाम में कथाश्रवण करने आई गुजरात की 62 वर्षीय एक महिला की सोमवार तड़के मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अहमदाबाद स्थित सिविल हॉस्पिटल के समीप रहने वाली 62 वर्षीय महिला मंजू बेन पत्नी भूपत जी अपने […]

You May Like