.
अशोकनगर ।नगर पालिका परिषद की बैठक में अगले वित्तीय वर्ष के बजट प्रावधानों में जलकर सहित अन्य करो में वृद्धि की गई है। महीने जलकर की राशि में 10 रुपए बढ़ाए गए हैं। हालांकि यह बात अलग है, कि महीने 15 दिन ही नल में पानी आता है। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया सहित परिषद के सभी सदस्यों ने बजट प्रस्ताव के साथ- साथ जल कर , किराया आदि प्रमुख मुद्दों पर चर्चा कर परिषद बैठक के प्रस्तावित मुद्दों पर सहमति पूर्वक बजट प्रस्तुत किया
परिषद ने तय किया है कि शहर के सार्वजनिक स्थलों और पार्क तथा प्रतिमा स्थापित चौराहों पर किसी भी तरह के विज्ञापन होर्डिंग्स नहीं लगाए जाए। क्योंकि विज्ञापन बोर्ड और होर्डिंग्स आदि लगा देने से पार्कों और प्रतिमा स्थापित चौराहों की सुंदरता छिप जाती हैं इस मुद्दे पर अध्यक्ष श्री मनोरिया की सहमति पर शहर में 58 सार्वजनिक स्थल तय किए गए हैं जहां होर्डिग्स विज्ञापन के उपयोग में लाया जा सकता हैं शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को विज्ञापन लगाने की मनाही रहेगी।
नगर पालिका परिषद द्वारा विगत रोज बैठक में बजट प्रस्तुत करते हुए 50 करोड़ 81 लाख ,27 हजार का प्रावधान किया है तो बही आमदनी बजट का आंकलन 4 लाख 82 हजार का उल्लेख किया। इस बजट में विगत वर्ष की तुलना में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई हैं ।
