मंदसौर: परिवहन विभाग द्वारा लोक परिवहन बसों का चैकिेंग अभियान चलाया गया जिसमें 23 वाहनों पर चालानी कार्यवाही एवं 3 वाहनों को जप्त किया है। जिसमें परिवहन विभाग द्वारा 23 वाहनों मे कुल 1 लाख 41 हजार रू की चालानी कार्यवाही की एवं 3 वाहनों को जप्त किया है।
बिना परमिट/ परमिट शर्तों के उल्लंघन वाले 5 वाहनों पर 76 हजार रू, 6 ओवरलोड वाहन पर 30 हजार रू, बिना फिटनेस के 3 वाहनों पर 30 हजार रू, बिना वर्दी में ड्राईवर पर 9 वाहनों पर 5 हजार रू की चालानी कार्यवाही की गई। 3 वाहनों को जप्त किया गया।
