इंदौर: भारत की अध्यक्षता में इंदौर में आयोजित 5वीं ब्रिक्स कृषि कार्य समूह (एडब्ल्यूजी) की बैठक का पहला दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव ने किसान-केंद्रित और सतत कृषि विकास को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग को मजबूत करने, नवाचार को बढ़ावा देने और जलवायु परिवर्तन के प्रति लचीलेपन को बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया।
बैठक में सदस्य देशों के बीच खाद्य सुरक्षा, पोषण और आजीविका, कृषि व्यापार और सहयोग, तथा पुनर्योजी कृषि को बढ़ावा देने जैसी प्रमुख प्राथमिकताओं पर सार्थक और रचनात्मक विचार-विमर्श हुआ।पुनर्योजी और जलवायु-लचीली कृषि को बढ़ावा देना।चर्चाओं में ब्रिक्स देशों में कृषि प्रणालियों को मजबूत करने और समावेशी, सतत विकास को बढ़ावा देने की साझा प्रतिबद्धता झलकती है।
