तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष महेश गौड़ ने दिग्विजय से की मुलाकात

भोपाल: तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं एमएलसी महेश कुमार गौड़ ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से उनके भोपाल स्थित निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मप्र से राज्यसभा के चुनाव संगठनात्मक गतिविधियों, समसामयिक राजनीतिक विषयों तथा पार्टी को मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुलाकात को कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ नेताओं के बीच संवाद और समन्वय की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। महेश गौड़ ने दिग्विजय सिंह के लंबे राजनीतिक अनुभव का उल्लेख करते हुए उनसे विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। दोनों नेताओं की यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी इस मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से सकारात्मक कदम बताया है।

Next Post

कलेक्टर की दोटूक समय-सीमा में सुधारें जर्जर भवन और मॉडल सड़क, वरना होगी कार्रवाई

Tue Jun 9 , 2026
सिंगरौली: कलेक्टर गौरव बैनल ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्राकृतिक आपदा से संबंधित सभी प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें। साथ ही मॉडल सड़क निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नपानि एवं संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट […]

You May Like