सिंहस्थ के विकास कार्य शुरू होने से पहले ही भडक़ने लगी विरोध की आग

आंतरिक सडक़ों के चौड़ीकरण पर प्रभावित लोग नाराज, मेला क्षेत्र में स्थाई निर्माण पर भी किसानों को आपत्ति

 

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर शहर भर में जो विकास कार्य सौंदर्यीकरण चौड़ीकरण के कार्य प्रारंभ हो रहे हैं उन सब में विरोध की आग भडक़ने लगी है। ऐसे में जिला प्रशासन के जिम्मेदारों को समय रहते सभी को भरोसे में लेना होगा।

अवैध निर्माण अतिक्रक्रमण हटाने की बात हो या कोर्ट कचहरी से लेकर एनजीटी के आदेश, सभी में कहीं ना कहीं प्रभावित लोग जहां विरोध दर्ज करवा रहे हैं। उसी तरह चौड़ीकरण को लेकर भी शहर भर में जगह इस प्रकार के मामले सामने आ रहे हैं उससे लोग नाराज हैं।

पहला मामला बालाजी परिसर का -उज्जैन में सुभाष नगर दो तालाब के समीप से लेकर शांति नगर क्षेत्र के बालाजी नगर की तरफ से होता हुआ जो मार्ग बनाया जा रहा है। वह हरी फाटक बायपास पर निकाला जाएगा। ऐसे में सैकड़ो मकान चौड़ीकरण की जद में आ रहे हैं। जिन्हें नोटिस को दिए ही गए हैं। तोडफ़ोड़ भी शुरू कर दी है। ऐसे में वे लोग सडक़ों पर उतरे हैं।

दूसरा मामला गदा पुलिया रवि शंकर नगर-इसी तरह चौड़ीकरण में विरोध का एक और मामला सामने आया है, जिसमें लोग ज्यादा जगह लेने का विरोध कर रहे हैं। घरों के बाहर पोस्टर लगा दिए हैं और नारेबाजी करते हुए सडक़ों पर प्रदर्शन भी कर रहे हैं। गधा पुलिया से रवि शंकर नगर तक की सडक़ को चौड़ा किया जा रहा है। सिंहस्थ मद्देनजर यह मार्ग श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। यह रास्ता महाकाल मंदिर की तरफ भी जाता है। बावजूद यहां लोग चौड़ीकरण का विरोध कर रहे हैं।

 

इन मार्गों पर होगा चौड़ीकरण

शहर में सिंहस्थ के मद्देनजर जो चौड़ीकरण किया जाना है उसमें गाड़ी अड्डे से वीडी क्लॉथ मार्केट होते हुए केडी गेट, जूना सोमवारिया व बड़े पुल तक सडक़ बनेगी। जिसकी लंबाई 2.24 किमी, राशि-32 करोड़ है। साथ ही वीडी क्लॉथ मार्केट तेलीवाडा ढाबा रोड होते हुए छोटी पुलिया तक, सडक़ की लंबाई-1.80 किमी, राशि- 26.86 करोड़ बताई है। साथ ही खजूरवाली मस्जिद, अब्दालपुरा, रविद्रनाथ टैगोर मार्ग होते हुए जीवाजीगंज से गणेश चौक तक। लंबाई- 0.75 किमी, राशि-9.80 करोड़ है। वहीं निकास से कंठाल चौराहे मार्ग तक फिर इंदौर गेट तक सडक़ चौड़ी होगी। गदापुलिया, रविशंकर नगर से जयसिंहपुरा होते हुए लालपुल तक की सडक़ की लंबाई- 2.30, राशि-21करोड़ है। इसके अलावा गेल चौराहे से लेकर शांतिनगर होते हुए पेशवाई चौराहे तक तथा हनुमान नाके से हरिफाटक ब्रिज तक का मार्ग 60 फीट चौड़ा होगा। दोनों सडक़ों को भी सिंहस्थ चौड़ीकरण में शामिल किया है।

 

गाड़ी अड्डा से बड़ा पुल और अब्दालपुरा

नवभारत को मिली जानकारी के अनुसार यूं तो शहर भर में कई आंतरिक सडक़े चौड़ी की जा रही है। जिसमें छुटपुट विरोध तो आम लोगों का सामने आ ही रहा है। बड़ा विरोध जहां-जहां देखने में आया है। उसमें गाड़ी अड्डा से लेकर खजूरवाली मस्जिद और वहां से बड़े पुल तक सडक़ का चौड़ीकरण किया जाना है। मौके पर निशान लगा दिए गए हैं। काम शुरू होने वाला है। साथ ही अब्दालपुरा से लेकर जीवाजीगंज थाने के पास गणेश चौक तक भी सडक़ को चौड़ा किया जाना है। यहां पर भी लोग चौड़ीकरण का विरोध कर रहे हैं। कोयला फाटक से लेकर गोपाल मंदिर मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए 14.99 करोड़ रुपए का टेंडर जारी कर दिया है। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 11 फरवरी रखी गई है। 1.80 किमी मार्ग को चौड़ा कर यह सडक़ 15 मीटर चौड़ी की जाएगी।

Next Post

प्रकृति पर आघात थी भोपाल गैस त्रासदी

Mon Jan 20 , 2025
माधव विधि महाविद्यालय में पर्यावरण कानून पर परिचर्चा संगोष्ठी ग्वालियर। प्रकृति पर आघात थी भोपाल गैस त्रासदी। यह बात मध्य भारत शिक्षा समिति द्वारा संचालित माधव विधि महाविद्यालय में पर्यावरण कानून पर परिचर्चा संगोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों ने कही। इस संगोष्ठी में भोपाल गैस त्रासदी के महत्वपूर्ण निर्णय पर चर्चा […]

You May Like