कचरा एवं गंदगी फैलाने वालों के बनाए चालान

नगर निगम ने की कार्रवाई

इंदौर: नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने हेतु सतत अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार जोन 20 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई. गंदगी फैलाने पर दो लोगों पर कार्रवाई की गई.जोन 20 के सीएसआई सौरभ साहू एवं सहायक सीएसआई रोहित पाटीदार द्वारा एयरपोर्ट रोड, वीआईपी रोड पर स्थित सिटिजन हॉस्पिटल द्वारा गंदगी फैलाने एवं रेड स्पॉट करने पर 3000 रुपए का जुर्माना लगाया गया.

इसके अतिरिक्त श्रीकृष्णा नगर के दुकानदार राजू वर्मा द्वारा गंदगी फैलाने पर 1000 रुपए का चालान किया गया. इस प्रकार कुल 4000 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई. नगर निगम आमजन से अपील करता है कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें. गंदगी फैलाने एवं कचरा फेंकने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

Next Post

आयुक्त ने लिया रेवती रेंज पहाड़ी का जायजा

Fri Feb 7 , 2025
ट्रीटेड वॉटर से सिंचाई करने के दिए निर्देश इंदौर: नगर निगम ने बारिश में शहर के रेवती रेंज पहाड़ी पर हजारों की संख्या में पौधरोपण किया था. उक्त पौधों की साज सम्भाल को लेकर आज निगम आयुक्त ने जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को गर्मी के चलते सूखने से […]

You May Like