एच एस प्रणय और उन्नति हुड्डा ताइपे ओपन में करेंगे भारतीय टीम की अगुवाई

ताइपे सिटी, 27 जुलाई (वार्ता) एच एस प्रणय और उन्नति हुड्डा मंगलवार से शुरु हो रहे ताइपे ओपन 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे। 28 जुलाई से दो अगस्त चलने वाली बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 स्पर्धा में लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी की गैर-मौजूदगी में, मौजूदा समय में 36वीं रैंकिंग और आठवीं वरीयता वाले एच एस प्रणय भारत के लिए पुरुष एकल ड्रॉ में स्पर्धा करेंगे। वहीं महिला एकल में भारत को दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु की कमी खलेगी। वे व्यस्त समय के बाद ब्रेक ले रही हैं। महिला एकल ड्रॉ में तीसरी वरीयता प्राप्त और दुनिया की 24वें नंबर की खिलाड़ी उन्नति हुड्डा सबसे ऊंची रैंकिंग वाली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

18 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी लगातार पांच बार पहले दौर में बाहर होने के बाद चीनी ताइपे पहुंची हैं और अपनी बेहतरीन फॉर्म में वापसी की उम्मीद कर रही हैं। तन्वी शर्मा जुलाई में पहली बार कोर्ट पर वापसी कर रही हैं। पिछले महीने वे ऑस्ट्रेलियन ओपन और यूएस ओपन दोनों में क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थीं। महिला एकल टीम में देविका सिहाग, मालविका बंसोड़ और अनमोल खरब भी शामिल हैं। एशियाई खेलों के चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी इस टूर्नामेंट से बाहर हैं, क्योंकि सात्विक पिछले महीने इंडोनेशिया ओपन के दौरान लगी कंधे की चोट से उबर रहे हैं। दुनिया के 77वें नंबर के खिलाड़ी भार्गव राम अरिगेला और विश्व तेज गोब्बू भारत की पुरुष युगल चुनौती पेश करेंगे। अदिति भट्ट और श्रावणी वालेकर महिला डबल्स क्वालिफाइंग ड्रॉ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, जबकि ध्रुव रावत-मनीषा के, ईशान भटनागर-श्रुति मिश्रा और सात्विक रेड्डी कनपुरम-राधिका शर्मा मिश्रित युगल में हिस्सा लेंगे।

.....

Next Post

भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी भास्कर लक्षकार ने इंदौर संभागायुक्त का पदभार ग्रहण किया

Mon Jul 27 , 2026
इंदौर, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) 2010 बैच के वरिष्ठ अधिकारी  भास्कर लक्षकार ने सोमवार को इंदौर संभाग के नए संभागायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व वे आयुक्त सह-संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के पद पर पदस्थ थे।  लक्षकार ने प्रदेश में मुरैना, गुना एवं […]

You May Like