भोपाल: सीएम डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि मां भारती की रक्षा के लिए प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों को देश हमेशा नमन करता रहेगा।
मुख्यमंत्री ने लिखा कि भारतीय सेना के जवानों का समर्पण, साहस और त्याग प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आगे कहा कि मातृभूमि के स्वाभिमान और सुरक्षा के लिए जवानों द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा तथा उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
