नरेला में भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ हिंदू नववर्ष का स्वागत

भोपाल। हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर नरेला विधानसभा के प्रभात चौराहे पर भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विशाल भगवा ध्वज लहराकर नागरिकों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में आकर्षक आतिशबाजी और देशभक्ति गीतों की संगीतमय प्रस्तुति ने माहौल को उत्साह और देशभक्ति से भर दिया।

मंत्री सारंग ने कहा कि हिंदू नववर्ष केवल तिथि परिवर्तन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नवचेतना का प्रतीक है। यह प्रकृति के नवसृजन और सकारात्मक ऊर्जा के संचार का संदेश देता है। उन्होंने इसे वैज्ञानिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह ऋतु परिवर्तन और कृषि चक्र से जुड़ा है।

सारंग ने नागरिकों से नववर्ष को नई शुरुआत के रूप में मनाने का आह्वान किया। उन्होंने स्वच्छता, सामाजिक समरसता, सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जीवन में अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी रही।

Next Post

जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, कार से 21 पेटी अवैध शराब जब्त

Wed Mar 18 , 2026
दमोह। थाना दमोह देहात पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी जबलपुर नाका क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए कार से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है. पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया के […]

You May Like