हाइवा और मैजिक की टक्कर, 10 गंभीर घायल

रीवा। रीवा जिले में एक भीषण सडक़ हादसे में दर्जन भर लोग घायल हो गए. घटना सिलपरा रिंग रोड स्थित बिछिया थाना क्षेत्र की है, जहां तेज रफ्तार हाइवा और मैजिक वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि मैजिक वाहन में करीब एक दर्जन लोग सवार थे और सभी रीवा से गोविंदगढ़ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने मैजिक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैजिक वाहन सडक़ पर पलट गया. हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है.

Next Post

पुलिस कर्मियों से मारपीट करने वाले को कोर्ट उठने तक की सजा 

Mon Mar 2 , 2026
जबलपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी प्रियम कुमार सक्सेना की अदालत ने पुलिसकर्मियों से मारपीट करने वाले आरोपी जितेन्द्र चक्रवर्ती को दोषी करार दिया। अदालत ने आरोपी को कोर्ट उठने तक की सजा व एक हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया। अदालत के समक्ष एडीपीओ मनीष समाधिया ने पक्ष रखा। […]

You May Like