वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में एटरनल का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़कर 102 करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंच गया है। पिछले साल की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 59 करोड़ रुपये था।
जोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेंट कंपनी एटरनल के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने सीईओ पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। यह खबर कॉरपोरेट जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपने पद से हटने का फैसला लिया है। 1 फरवरी से ब्लिंकिट के फाउंडर और CEO अलबिंदर ढिंडसा यह जिम्मेदारी संभालेंगे।
दीपिंदर गोयल ने खुद शेयरहोल्डर्स को लिखे पत्र में बताया कि अब उनका झुकाव ऐसे नए आइडियाज की ओर है, जिनमें जोखिम और प्रयोग की गुंजाइश ज्यादा है। ऐसे में कंपनी से बाहर रहकर प्रयोग करना बेहतर होता है। आइए सबकुछ विस्तार से जानते हैं?
