भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज गोविंदपुरा स्थित जीआईए एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित फेड एक्सपो-2025 का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पहुंचे विदेशी निवेशकों और देश-भर से आए उद्योगपतियों का उन्होंने आत्मीय स्वागत किया।सीएम डॉ. यादव ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार निवेश और औद्योगिक विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया, मैंने उद्योगपतियों को जमीनें वितरित नहीं की हैं, बल्कि उन्हें मध्यप्रदेश में उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया है।
सीएम ने कहा मध्यप्रदेश फूड बॉस्केट है,जिस पर आधारित उद्योगों से प्रदेश की तरक्की तय है। उन्होंने कहा आने वाले समय में सभी औद्योगिक फेडरेशन के साथ वृहद आयोजन किया जाएगा।डॉ यादव ने कहा कि बेहतर औद्योगिक वातावरण, संसाधन और सहयोगात्मक नीतियों के कारण मध्यप्रदेश तेजी से निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्योग जगत के प्रतिनिधि एवं स्थानीय उद्यमी उपस्थित थे।
