
भोपाल। जीआरपी भोपाल ने चलती ट्रेन में यात्रियों के मोबाईल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक चार्जिंग पर लगे और यात्रियों की जेब में रखे मोबाइल चोरी करता था.
जीआरपी के मुताबिक फरियादी राजनारायण सिंह (45) निवासी आगरा ने शिकायत दर्ज कराई. राजनारायण ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को उज्जैन से ग्वालियर की यात्रा मेमो ट्रैन से कर रहे थे. यात्रा के दौरान उनका 20 हजार की कीम का फोन सीहोर रेल्वे स्टेशन पर अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया. मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने स्टेशन चेकिंग सीहोर के दौरान सन्देही वासुदेव (28) निवासी नागपुर महाराष्ट्र को पकड़ कर पूछताछ की. आरोपी ने वारदात करना स्वीकार किया और पुलिस ने चोरी गया मोबाइल भी उसके पास से जब्त किया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अन्य चोरी की वारदात भी बताई और उसके पास से करीब एक लाख रुपए के 5 मोबाइल जब्त किए गए.
