30 नवंबर को अखिल भारतीय बार परीक्षा 

जबलपुर। अखिल भारतीय बार परीक्षा 30 नवंबर को आयोजित होगी। मध्य प्रदेश के सभी नव नामांकित अधिवक्तागण अखिल भारतीय बार परीक्षा में शामिल होने हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते है तथा परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत परिषद से स्थाई सनद प्राप्त कर सकेंगें। मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के वाइस चेयरमेन आरके सिंह सैनी ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद में नामांकित अधिवक्तागण ही अखिल भारतीय बार परीक्षा में शामिल हो सकेंगें। बीसीआई द्वारा 25 सितंबर 2025 को अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसके तहत अखिल भारतीय बार परीक्षा 30 नवंबर 2025 को आयोजित की जा रही है। जिसके ऑनलाइन आवेदन फार्म 29 सितंबर 2025 से भरे जावेंगें एवं आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2025 रहेगी।

Next Post

राघव प्रयाग घाट-चित्रकूट में अन्तरराष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव प्रारंभ

Sat Sep 27 , 2025
सतना।भारतीय संस्कृति में “लीला“ केवल धार्मिक या पौराणिक कथा का मंचन नहीं, बल्कि लोकमानस का जीवंत उत्सव है। इसी प्रयास के साथ मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा भारतीय सांस्कृतिक सम्बन्ध परिषद् नई दिल्ली एवं जिला प्रशासन सतना के सहयोग से 24 से 30 सितम्बर 2025 तक प्रतिदिन सायं 7 बजे […]

You May Like