जबलपुर:क्राइस्टचर्च स्कूल के पास एक श्वान का शव जला हुआ मिला, जब इसकी खबर एनीमल लवर को लगी तो आक्रोश फैल गया। आरोप है कि किसी ने श्वान के साथ कू्रता करते हुए उसे जिंदा जलाया है। हालांकि श्वान की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल सका हैं।
शव दो से तीन दिन पुराना है। जिसके चलते वे डी कंपोज हो गया है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
