यूट्यूब विज्ञापन के जरिए निवेश का झांसा, मुरैना के युवक से 3 लाख की ठगी

इंदौर:भंवरकुआं थाना क्षेत्र के भोलाराम उस्ताद मार्ग पर रहने वाले एक युवक को यूट्यूब विज्ञापन और लुभावनी वेबसाइट के जरिए निवेश पर भारी मुनाफे का लालच दिया गया. जालसाजों ने युवक को भरोसे में लेकर उससे 3 लाख की रकम ऐंठ ली और फिर संपर्क तोड़ दिया.पुलिस के अनुसार, फरियादी रामप्रीत पिता रामनरेश गुर्जर मूल निवासी जिला मुरैना, हाल निवासी गुरु नानक नगर, भोलाराम उस्ताद मार्ग ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने यूट्यूब पर एक विज्ञापन देखा था.

यह विज्ञापन Capital Group Capital Income Builder (Lux) नामक कंपनी का था, जिसमें कम समय में पूंजी निवेश को बढ़ाने का दावा किया गया था.विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद रामप्रीत एक वेबसाइट पर पहुंचे, जहां निवेश के विभिन्न प्लान बताए गए थे. इसके बाद अज्ञात आरोपियों ने उनसे संपर्क किया और बेहतर रिटर्न का लालच देकर अलग-अलग किश्तों में कुल तीन लाख रुपये.जमा करवा लिए.

जब रामप्रीत ने अपना मुनाफा और निवेश की गई राशि वापस मांगी, तो आरोपियों ने और पैसों की मांग शुरू कर दी. ठगी का अहसास होने पर उन्होंने पुलिस की शरण ली.भंवरकुआं पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अब उन बैंक खातों और ट्रांजैक्शन आईडी की जांच कर रही है, जिनमें पैसा ट्रांसफर किया गया था.

Next Post

हड़हवा-नदनी मार्ग: एजेंसी तय न होने से अटकी मरम्मत, राहगीर परेशान

Sat May 2 , 2026
सिंगरौली : सरई तहसील अंतर्गत धुम्माडोल पुल के पास सरई-बैढ़न मुख्य मार्ग इन दिनों एक बड़े हादसे को न्योता देता नजर आ रहा है। सड़क के बीचों-बीच बना गहरा और चौड़ा गड्ढा आम लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।स्थानीय लोगों के अनुसार यह गड्ढा पिछले कई महीनों से […]

You May Like