नयी दिल्ली 15 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 79 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केसरिया रंग में रंगे नजर आये। वह यहां लाल किला पर आयोजित मुख्य समारोह में केसरिया रंग की जैकेट और पगड़ी पहन कर पहुंचे थे।
श्री मोदी ने हर साल की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पारंपरिक और आधुनिक फैशन का अनोखा मिश्रण पेश किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री का परिधान सबको अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। श्री मोदी की वेशभूषा उनके 12वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य आकर्षण बन गयी। उन्होंने केसरिया रंग की पगड़ी बांधी थी। वहीं श्वेत रंग के कुर्ता के साथ केसरिया रंग का जैकेट वहां मौजूद लोगों का ध्यान बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रहा था।
इसके साथ ही उन्होंने गले में तिरंगे (केसरिया, सफेद और हरा) की धारियों वाला का पटका डाल रखा था जो उनके लुक को और भी आकर्षित बना रहा था।
