इराकी सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किये छह आईएस आतंकवादी, कई ठिकाने किये ध्वस्त

बगदाद, 17 दिसंबर (वार्ता) इराकी सुरक्षा बलों ने कई प्रांतों में सुरक्षा अभियानों के दौरान इस्लामिक स्टेट (आईएस) के छह आतंकवादियों को गिरफ्तार कर कई ठिकानों को नष्ट कर दिया है। ईरान की आतंकवाद विरोधी सेवा ने बुधवार को यह जानकारी दी।
आतंकवाद विरोधी विभाग के एक बयान में कहा गया है कि इराकी राष्ट्रीय खुफिया सेवा के साथ मिलकर किये गये अभियानों में किरकुक में चार आतंकवादियों को पकड़ा गया जो “परिवाहक और आपूर्तिकर्ता के तौर पर काम कर रहे थे।” बयान में कहा गया कि बगदाद एवं मोसुल में दो और आतंकवादियों को पकड़ा गया है।
बयान में कहा गया कि सलाहुद्दीन प्रांत के ऊबड़-खाबड़ हमरीन पहाड़ों में सफाई अभियानों के दौरान आईएस के छह ठिकाने नष्ट कर दिये गये। इराक ने 2017 में आईएस पर जीत की घोषणा कर दी थी, लेकिन इस समूह के बचे हुए सदस्य शहरी इलाकों, रेगिस्तानों और दूरदराज के क्षेत्रों में सुरक्षा बलों और नागरिकों पर हमले करना जारी रखे हुए हैं।

Next Post

सड़क दुर्घटना में मजदूर की मौत आरोप बस चालक फरार

Wed Dec 17 , 2025
भोपाल: कमला नगर इलाके में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक काम की तलाश में दिन के समय निकला था. इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही बस ने व्यक्ति को कुचल दिया. हादसे के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस […]

You May Like